MOTILAL BANARSIDASS PUBLISHING HOUSE (MLBD) SINCE 1903

Ayurved Ke Samaksh Chunautiyan Va Samadhan (आयुर्वेद के समक्ष चुनौतियाँ व समाधान)

New arrival
Binding
ISBN: 9789377708641 , 9377708648
Regular price ₹ 200.00
Categories: MLBD New Releases
Tags: Ayurveda

आयुर्वेदाचार्य डॉ नरेश दलाल द्वारा लिखित "आयुर्वेद के समक्ष चुनौतियां व समाधान" पुस्तक आयुर्वेद से जुड़ा ग्रन्थ भले ही न हो लेकिन वर्तमान दौर में एक ग्रंथ जितनी महत्वपूर्ण अवश्य है। एक ऐसे कालखंड में जब आयुर्वेद वैश्विक स्तर पर अपनी लोकप्रियता और सार्थकता का परचम लहरा रहा है, इस तरह की सारगर्भित पुस्तक का लिखा जाना अत्यंत जरूरी था क्योंकि इसी कालखंड में आयुर्वेद के समक्ष अनेक चुनौतियां भी है । लेखक ने इन चुनौतियों को बखूबी न केवल चिन्हित किया है अपितु उनका प्रभावी समाधान भी प्रस्तुत किया है।

आयुर्वेद जगत ग्रंथों और संहिताओं से अटा पड़ा है ।लेकिन , आधुनिक संदर्भों से जुड़ी ऐसी पुस्तक की कमी खल रही थी जो आज के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को वह व्यावहारिक समझ और जानकारी उपलब्ध करा सके जिसकी उन्हें सचमुच जरूरत है। आयुर्वेद ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी एक बड़ा बाज़ार अपने इर्द गिर्द खड़ा किया है।अतः ऐसे समय में नई चुनौतियां का खड़ा होना स्वाभाविक है। डॉ दलाल ने एक विद्यार्थी, शिक्षक और चिकित्सक के रूप में अपने आधी सदी के अनुभव के आधार पर एक अद्भुत पुस्तक आयुर्वेद जगत को दी है, जिसे पढ़ा जाना चाहिए।